विशेष – अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यक्रम, महिलाओं के द्वारा हर क्षेत्र में किये जा रहें हैं तमाम कार्य, नारी शक्ति को समर्पित महिला दिवस पर विशेष।
टनकपुर (चम्पावत)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समूचे देश, प्रदेश के अलावा चम्पावत जनपद में भी नारी शक्ति को समर्पित तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं। वास्तव में महिलाये आज के समय में हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं हैं, सरकारी संस्थानों, राजनैतिक पार्टियों के अलावा सामाजिक संगठनों में भी महिलाएं बेहतर कार्य कर रहीं हैं, लेकिन टनकपुर में एक महिला ऐसी भी हैं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आपको समर्पित किया हुआ हैं। नदी नालों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज पॉलीथिन का कलेक्शन, पौध रोपण अभियान सहित वो तमाम तरह के कार्यों को प्राथमिकता दे रहीं हैं जिनसे पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्य किया जा सके, जिन्हें न सम्मान की भूख और न ही जिन्हें अभी तक सरकारी मदद की दरकार रहीं हैं, यहाँ हम रूबरू करा रहें हैं पर्यावरण संरक्षण के लिए जी जान से जुटी “दीपा देवी” की। जो लगातार अपने कार्यों को अंजाम देती आ रहीं हैं।
पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी द्वारा विगत दो वर्षों में स्वच्छता, पौध रोपण, पॉलीथिन कलेक्शन, इको ब्रिक्स आदि को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा हैं। इसमें उनकी टीम द्वारा यथायोग्य सहयोग किया जा रहा हैं। वो विगत एक वर्ष तक नगर पालिका परिषद में सफाई की ब्रांड एम्बेसडर का भी दायित्व भली भांति निभा चुकी हैं। लेकिन कभी उन्होंनें इस कार्य को शुरू करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा, हरेला क्लब और वन महकमे द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने पर उन्हें सम्मान से भी नवाजा जा चुका हैं। राजनीति से इतर उन्होंनें पर्यावरण संरक्षण को ही अपना विजन बनाया हैं। दीपा देवी के मुताबिक नारी प्रकृति का ही स्वरुप हैं जिसको सहेजने के कार्य में महिलाओं को आगे आना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बेहतर कार्य किये जा सके।