टनकपुर के अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कालेज की 12 छात्राओं का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कालेज की 12 छात्राओं का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन।

टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में राजकीय बालिका इंटर कालेज की 12 छात्राओं का चयन हुआ है, प्रत्येक को हर महीने दो हजार रूपये स्कॉलरशिप तथा एक मुश्त खेल सामग्री क्रय करने के लिए दस हजार की धनराशि मिलेगी। इस आशय की जानकारी कालेज प्रबंधन से प्राप्त हुई।

जानकारी के अनुसार प्रीति जोशी, सोनी जोशी, संजना बोहरा, बबिता, प्रार्थना, भूमिका, काजल, सोनी बोहरा, अंजलि पुजारी, कंचन पाठक, दीक्षा और ईशा का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। जिन्हें दो हजार रूपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप व खेल सामग्री खरीदने के लिए एक मुश्त दस हजार रूपये की धनराशि मिलेगी।

इस दौरान प्रधानाचार्य विनीता जोशी, व्यायाम शिक्षिका ममता देवी बिष्ट, बिंदु चंद, विनीत कुमार, हेमलता पंत, रेखा पाल सहित अन्य स्टॉफ और छात्राएं उपस्थित रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page