राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टनकपुर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष का पहलें विजयदशमी कार्यक्रम का किया गया आयोजन. हुआ पथ संचलन, 55 स्वयं सेवकों ने किया प्रतिभाग।

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टनकपुर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष का पहलें विजयदशमी कार्यक्रम का किया गया आयोजन. हुआ पथ संचलन, 55 स्वयं सेवकों ने किया प्रतिभाग।

टनकपुर (चम्पावत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को संघ शताब्दी वर्ष का पहला विजयदशमी कार्यक्रम दीनदयाल बस्ती में मनाया गया। जिसमें पद संचलन का भी कार्यक्रम हुआ। जो कार्की फॉर्म से प्रारंभ होकर ककराली गेट तक और ककराली गेट से वापस कार्की फॉर्म में स्वर्गीय विपिन सिंह रावत पार्क तक आए। जिसमें मुख्य वक्ता सह जिला संघ चालक जगदीश चंद्र जोशी, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप कर्नाटक, नगर कार्यवाह जगदीश बोहरा, जिला शारीरिक प्रमुख दिवाकर, नगर प्रचारक अनिकेत की देखरेख में हुआ

दीनदयाल बस्ती में 55 स्वयंसेवकों ने पद संचलन में भाग लिया। नगर शारीरिक प्रमुख मनीष कॉलोनी, सुरेश कुमार, संजय कश्यप, शैलेंद्र, कुशाल सिंह राणा, सुंदर सिंह,राजेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page