बनबसा पुलिस नें वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, कहा आगे भी जारी रहेगा अभियान।
बनबसा (चम्पावत)। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश निर्देशों के क्रम में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी हैं, जिसके तहत पुलिस की संयुक्त टीम नें एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं।
बनबसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत के समस्त थाना प्रभारियों को वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्गत आदेशों निर्देशो के क्रम में न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त के विरूद्ध अभियान चलाकर आज मंगलवार को थाना बनबसा पुलिस व SOG की संयुक्त टीम के द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस के माध्यम से न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर एक वारण्टी अभियुक्त धीरज सिंह रावत पुत्र जगत सिंह रावत निवासी चंद फार्म बनबसा चम्पावत जो वर्ष 2021 से धारा 323/376 / 506 IPC में ज़मानत के बाद काफ़ी लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करवाया जा रहा है।
वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की संयुक्त टीम मे थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, प्रभारी SOG लक्ष्मण सिंह जगवाण, अ०उ०नि० लक्ष्मण चन्द, हे०का० मतलूब खान, हे०का० पूरन आर्या और का०गिरीश भट्ट (SOG) शामिल रहें।