“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 57वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज द्वारा पत्र लेखन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 57वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज द्वारा पत्र लेखन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 57 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज द्वारा पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनोहर लाल, कमांडेंट, 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में दिनांक 08 अगस्त 2025 को 57 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना एवं उन्हें राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और गर्व की अनुभूति कराना था। इस अवसर पर 57 वाहिनी के सभी जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तिरंगे के गौरव को शब्दों के माध्यम से व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक सिंह जायडा, उप-कमांडेंट ने “हर घर तिरंगा” अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारी आज़ादी, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगे को फहराना न सिर्फ हमारी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है, बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि हम सब भारतीय हैं और देश के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी सर्वोपरि है।” उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में न सिर्फ तिरंगे का सम्मान करना चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन कर देश की सेवा करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में अनिल कुमार यादव, उप- कमांडेंट, निरीक्षक मुन्नी बाई, सहायक उप-निरीक्षक महिपाल सिंह, और बटालियन के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने पत्र लेखन के माध्यम से तिरंगे के प्रति अपनी भावना, सम्मान एवं देशभक्ति को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसमें सभी जवानों ने एक स्वर में तिरंगे को नमन किया। “हर घर तिरंगा – राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक” यह अभियान न सिर्फ एक पहल है, बल्कि हर भारतीय के दिल की आवाज़ है। आइए, इस आज़ादी के अमृत महोत्सव पर हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम को दर्शाए।

Breaking News

You cannot copy content of this page