25 सदस्यों का दल लघु व्यापार एसोशिएसन के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में टनकपुर से श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए हुआ रवाना।

खबर शेयर करें -

25 सदस्यों का दल लघु व्यापार एसोशिएसन के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में टनकपुर से श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए हुआ रवाना।

टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को लघु व्यापार एसोशिएसन के प्रदेश महामंत्री शिव कुमार सक्सेना के नेतृत्व में 25 सदस्यों का दल श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा बृंदावन के तीर्थ स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। यह दल मथुरा वृंदावन के सभी तीर्थं स्थलो का भ्रमण करेगा, इसके साथ ही वहां के वेंडर्स जोन के बारे में जानकारी जुटायेगा। दल के सभी सदस्यों को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीप चंद पाठक, समाज सेवी सुनील बाल्मीकि एवं अनील चौधरी ने माल्यार्पण कर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

दल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महामंत्री शिव कुमार सक्सेना नें बताया जहाँ सभी लोग श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे, वहीं वहां के बेंडर्स जोन के बारे में जानकारी जुटाएंगे, ताकि उसे अपने क्षेत्र में भी अमल में लाया जा सके।

यात्रा दल में शिव कुमार बाबूराम, आदित्य, राहुल, अनुराग, अब्दुल हामिद, रमेश, अनिल, नेमचंद कुमार्, काली चरण, जसवंत कुमार, नरेश प्रजापति, पुत्तूलाल ,अबधेश जायसवाल जागन लाल, तेजपाल, राहुल, दीपक कुमार, ओम प्रकाश्, सीताराम, श्याम, शंकर लाल, सतीश कुमार, गुड्डू,, गिरीश कुमार, सुनील कश्यप, विनोद आर्या, लाला राम, चतुर बिहारी , छेदा लाल और पवन कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page