वनाग्नि सुरक्षा एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम को लेकर सूखीढांग में किया गया गोष्ठी का आयोजन।
टनकपुर (चम्पावत) शनिवार को बूम वन क्षेत्र के सूखीढांग अनुभाग अन्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सूखीढांग में वनाग्नि सुरक्षा एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के सम्बन्ध में एक गोष्ठी का का आयोजन किया गया। अनुभाग अधिकारी सूखीढांग गिरीश चन्द्र जोशी, वन दरोगा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा वनाग्नि सुरक्षा एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम हेतु जन-जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया गया तथा समस्त उपस्थित लोगों द्वारा वनों की अग्नि से सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस दौरान वन दरोगा गिरीश चन्द्र जोशी, ऋषि पाल जोशी वन दरोगा, वन बीट अधिकारी लालमनी जोशी, ललित मोहन जोशी, चौकीदार होशियार सिंह, अध्यापक, केशव दत्त भट्ट, डी०के० पाण्डेय, अध्यापिका अंजु चन्द, रूबी अग्रवाल, मोनिका तिवारी, अध्यापक महेन्द्र पाल, उमेश कुमार के अलावा तमाम अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं नें प्रतिभाग किया गया।