मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सरकार जनता के द्वार” का आयोजन तहसील टनकपुर में रोस्टर वार किया जाना हुआ है तय।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सरकार जनता के द्वार” का आयोजन तहसील टनकपुर में रोस्टर वार किया जाना हुआ है तय

चम्पावत। नोडल अधिकारी कैंप कार्यालय चंपावत/टनकपुर केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सम्मिलित / चिन्हित कार्यक्रम “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त जनपद/तहसील/विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को राजस्व ग्रामों का भ्रमण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। राजस्व ग्रामों में भ्रमण कार्यक्रम संलग्न रोस्टर वार आयोजित किये गये है, जिसका गंभीरता पूर्वक पालन किये जाने के सम्बंधितों को निर्देश दिए गये है।

उपरोक्त भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी विभाग सम्बन्धित विकास कार्यों/योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित तिथि को सम्बन्धित स्थान पर स्वयं मौके पर उपस्थित रहेंगे ।

उन्होनें कहा आप सभी उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page