ईओ भूपेन्द्र प्रकाश जोशी से वार्ता के बाद 13 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलित नगर पालिका परिषद टनकपुर के पर्यावरण मित्रो का आंदोलन समाप्त, अब कार्य पर लौटेंगे पर्यावरण मित्र।
टनकपुर (चम्पावत)। पिछले छः दिनों से 13 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन का अलख जगाये पर्यावरण मित्रो का आज ईओ भूपेन्द्र प्रकाश जोशी से वार्ता के बाद सहमति बनने पर आंदोलन वापिस लें लिया गया। वही पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा द्वारा उनकी सुध न लेने पर पर्यावरण मित्र खासे नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा जिनको टनकपुर नगर का मिथक तोड़ने और पालिका मे दुबारा अध्यक्ष बनाने का इतिहास रचने का भरपूर प्रयास किया गया, उन्होंने ही हमारी सुध लेना गवारा नहीं समझा।जिस कारण पर्यावरण मित्र खासे आक्रोषित है।
वार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के आलावा सभासद सविता बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि, हसीब अहमद, दिलदार अली तथा संघ के शाखा अध्यक्ष कमलेश, मंत्री रामरतन, उर्मिला, राकेश, श्याम सिंह, संजय, विशाल बाबू, रज्जो देवी, प्रवेश, चंदन सहित तमाम पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।