ग्राम पंचायत छीनीगोठ मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के दिशा निर्देश पर साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

ग्राम पंचायत छीनीगोठ मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के दिशा निर्देश पर साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर का किया गया आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। ग्राम पंचायत छीनीगोठ मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के दिशा निर्देश पर साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को विधिक जानकारी दी गयी।पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल के संचालन व ग्राम प्रधान इंद्र देव विश्वकर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह विष्ट द्वारा कानून से सम्बंधित विधिक जानकारी दी गई।

पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल, इजहार अली, सोनी सिंह, हरीश चंद गौड़ सोनीजहाँ ने 13 सितम्बर को न्यायालय मे लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी, साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला का शोषण एवं महिला हेल्पलाइन 1090 एवं 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,एवं बाल विवाह, बाल अपराध, बाल श्रम, नशे के दुष्परिणाम एवं रोकथाम के उपाय, पर जानकारी दी।ग्राम प्रधान इंद्र देव द्वारा गांव मे आगमन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत की टीम का विधिक जागरूकता शिविर लगाने के लिए धन्यवाद दिया।

इस दौरान उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह विष्ट, विनोद यादव, गुरजीत सिंह पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल, इजहार अली, सोनी सिंह, हरीश चंद गौड़ और सोनीजहाँ के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page