देवभूमि उत्तराखंड को कलंकित करने का फिर आया एक और मामला – अल्मोड़ा के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार।

खबर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड को कलंकित करने का फिर आया एक और मामला – अल्मोड़ा के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सल्ट से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इसके साथ ही उस पर आरोप हैं कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद वो पांच दिनों से परिजनों को धमकी भी दे रहा था। बताते है बकरी चराने के लिए किशोरी जंगल गई थी जहाँ हवस के दरिंदे नें उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, हिम्मत इतनी कि दुष्कर्म के बाद परिजनों को लगातार धमकी देता रहा आरोपी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर पीड़िता के परिवार को धमकाने के भी आरोप हैं। पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को इस मामले को लेकर राजस्व उपनिरीक्षक देवायल में तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है बीते शनिवार को किशोरी अपने दो भाईयों के साथ बकरी चराने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान वहां डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा पहुंचा। तहरीर में परिजनों ने बताया है कि भगवत सिंह बोरा ने किशोरी के भाईयों को चॉकलेट देकर वहां से दूसरी जगह भेज दिया। किशोरी के भाईयों को वहां से भेजने के बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। किशोरी ने फोन कर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर गए। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहा था और समझौता करने के लिए दवाब बना रहा था। फिलहाल राजस्व पुलिस नें मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Breaking News

You cannot copy content of this page