बनबसा में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा नें मंडल कार्यशाला का किया आयोजन, संगठन पर्व को लेकर कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह।

खबर शेयर करें -

बनबसा में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा नें मंडल कार्यशाला का किया आयोजन, संगठन पर्व को लेकर कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह।

बनबसा (चम्पावत)। भारतीय जनता पार्टी का दो सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू होनें जा रहा है, जिसको लेकर बुधवार को बनबसा में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी के मुख्य आतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष कमलेश भट्ट की अध्यक्षता में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला प्रभारी मान बहादुर पाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री मोहन चंद, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी नें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।

उन्होंनें कहा दो सितंबर से भाजपा का संगठन पर्व शुरू होनें जा रहा है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह बना हुआ है। इसी विषय को लेकर आज मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें सदस्यता अभियान में सभी नें अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है।

मोनू ठाकुर के संचालन में आयोजित कार्यशाला में सदस्यता कार्यक्रम के संयोजक बलबीर सिंह प्रजापति, सह संयोजक दीपक सक्सेना के अलावा मंडल की टीम, जिले के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा के जिले व मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी, तथा सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस दौरान सुरेश उप्रेती, मनोज कालाकोटी, माधवी धामी, रूकमणी उनियाल, सरोज चंन्द, केसर सिंह खोलिया, सावन चंन्द, जतिन देऊपा, रूचि धस्माना, उमेश भट्ट , दिनेश कापड़ी, बिमला. बिष्ट, संजीत सिंह , विनीत जोशी, देवेंद्र चौहान, प्रमोद गुप्ता, नीतू कोहली के अलावा तमाम पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page