टनकपुर खटीमा हाइवे पर ग्राम पंचायत बिचई के नजदीक एक किशोर का शव हुआ बरामद, मचा हड़कंप, पुलिस हर एंगल से कर रही हैं जाँच, परिजनों द्वारा हत्या की जताई जा रही हैं आशंका।

खबर शेयर करें -

टनकपुर खटीमा हाइवे पर ग्राम पंचायत बिचई के नजदीक एक किशोर का शव हुआ बरामद, मचा हड़कंप, पुलिस हर एंगल से कर रही हैं जाँच, परिजनों द्वारा हत्या की जताई जा रही हैं आशंका।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के बिचई गांव के नजदीक एक किशोर का शव बरामद हुआ हैं, शव की शिनाख्त की जा चुकी हैं। परिजनों द्वारा मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही हैं, पुलिस नें शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया हैं, वहीं पुलिस नें मामले की हर एंगल से जाँच कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 साल का किशोर कल 7 सितंबर को ही घर से एकाएक गायब हुआ था। इस वाकये से परिवार में कोहराम मचा है। क्षेत्र के लोग भी सन्न हैं। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया है। मौत कैसे हुई? पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिचई गांव में 8 सितंबर की सुबह सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक किशोर का शव मिला। सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगो ने मामले की जानकारी टनकपुर पुलिस को दी। मृतक की पहचान अमोश (17) पुत्र जेम्स मैसी विष्णुपुरी कॉलोनी वार्ड नंबर 11 टनकपुर जिला चम्पावत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक अमोश शनिवार शाम से घर से लापता था, शनिवार रात को थाने में गुमशुदगी की जानकारी भी दी गई। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है। वहीं किशोर की मौत पहेली बनी हुई हैं, हालांकि पुलिस द्वारा हर एंगल से जांच शुरू कर दी गयी हैं। बताते चले कुछ वर्षो पूर्व इसी क्षेत्र के आसपास स्थानीय वृद्ध महिला का भी शव बरामद हुआ था।

Breaking News

You cannot copy content of this page