एसएसबी के उप महानिरीक्षक अनिल शर्मा मुख्यालय पीलीभीत ने 57 वाहिनी के सीमा चौकी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

खबर शेयर करें -

एसएसबी के उप महानिरीक्षक अनिल शर्मा मुख्यालय पीलीभीत ने 57 वाहिनी के सीमा चौकी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

टनकपुर / बनबसा (चम्पावत)। अनिल शर्मा, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत नें शुक्रवार को 57 वाहिनी के सीमा चौकी धनुषपुल एवं बूम का जायजा लिया। जहाँ मनोहर लाल, कमांडेंट 57 वाहिनी उपस्थित रहे, तथा उनके भ्रमण कार्यक्रम की आगवानी की। उप महानिरीक्षक सीमा चौकियो में उपस्थित जवानों से मुखातिब हुए एवं वर्तमान में प्रचलन सम्बंधित क्रियाकलाप के विषय जानकारी प्राप्त की। सीमांत क्षेत्र में SSB द्वारा किये जा रहे नाका, गस्त एवं ग्रामीण गोष्ठी के बारे में जानकारी हासिल करते हुए अपने कार्य को और बेहतर ढंग से किये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंनें भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का दौरा किये जहां उन्होंने स्तंभों का निरीक्षण करते हुए उनकी स्थिति का बारीकी से आकलन किया। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी द्वारा संचालित नागरिक कल्याण कार्यक्रमों, नशा मुक्त अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, जल शक्ति अभियानों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ किए जा रहे समन्वय और विकासात्मक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए इन कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंनें जवानों को निर्देश दिये कि सीमावर्ती क्षेत्र में मित्रवत व्यवहार के साथ ही अपराधियों और तस्करों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने हाल ही में एसएसबी द्वारा तस्करी गतिविधियों पर नकेल कसने और प्रतिबंधित सामग्रियों की जब्ती/मानव तस्करी को विफल करने के कार्यवाही में मिली सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने सफल प्रचालन हेतु बल के पास मौजूद विशेष उपकरण का इस्तेमाल करने पर बल दिया।

Breaking News

You cannot copy content of this page