एसएसबी द्वारा दो सप्ताह के ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, महिलाओं ने सीखे स्वरोजगार के हुनर।

खबर शेयर करें -

एसएसबी द्वारा दो सप्ताह के ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, महिलाओं ने सीखे स्वरोजगार के हुनर।

बनबसा (चम्पावत )। एस.एस.बी. द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 02 सप्ताह का ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का समापन मनोहर लाल, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में शुक्रवार को बनबसा के गाँव देवीपुरा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर सीमावर्ती क्षेत्रों की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण का संचालन महिला जनजति सेवा समिति, झनकट द्वारा किया गया, जिसमें कुल 20 ग्रामीण महिलाओं को ब्यूटिशियन का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उप-कमांडेंट दीपक सिंह जायाड़ा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह पहल सीमांत क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस प्रशिक्षण से महिलाएँ अपने पैरों पर खड़ी होकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी, बल्कि स्वरोजगार अपनाकर दीर्घकालिक आजीविका भी प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने ग्रामीणों को नशा मुक्त भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं जल शक्ति अभियान जैसे सामाजिक चेतना अभियानों के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही कहा कि एस.एस.बी. सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर ग्रामीण उत्थान, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, ताकि समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव और सामुदायिक विकास को और अधिक मजबूती मिल सके। इस अवसर पर आशा देवी ग्राम प्रधान देवीपुरा, निरीक्षक संजय कुमार, सहायक उप-निरीक्षक राजू कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page