उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर कैम्प कार्यालय के प्रयासों से असहाय निर्धन लोगों को मिल रहा है जीवन दान, प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान के प्रयासों से गर्भवती महिला का बचा जीवन।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर कैम्प कार्यालय के प्रयासों से असहाय निर्धन लोगों को मिल रहा है जीवन दान, प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान के प्रयासों से गर्भवती महिला का बचा जीवन

टनकपुर (चम्पावत)। चम्पावत जिले का ये सौभाग्य है कि 70 विधानसभा क्षेत्रों में से सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी नें चम्पावत विधानसभा को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना। जिस कारण यह सीट प्रदेश के सर्वोत्तम विधानसभा सीट में शुमार है। जिसके चलते वीवीआईपी सीट का लाभ इस क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। जिसका ताज़ा उदाहरण बनबसा की गर्भवती महिला है, जिसका जीवन सीएम कैम्प कार्यालय कें के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान के अथक प्रयासों के फलस्वरुप सुरक्षित है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के बनबसा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह प्रजापति के मुताबिक 06 अगस्त को जाबिर पुत्र श्री पुत्तन लाल निवासी वार्ड नंबर 4 मीना बाजार बनबसा ने बताया कि उनकी पुत्रवधू अकीला पत्नी सद्दाम आठ माह के गर्भ से है, लेकिन अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि दो दिन पूर्व गर्भ में ही बच्चे की मृत्यु हो गयी है। इससे पूर्व भी दो बच्चे ऑपरेशन से होनें की उन्होंनें जानकारी दी।

अध्यक्ष बलबीर सिंह प्रजापति नें बताया महिला को ब्लड और आपरेशन की तत्काल आवश्यकता थी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होनें के कारण परिवार ये सब कराने में समर्थ नहीं था।

उन्होंनें बताया इस मामले की उन्होंनें तत्काल टनकपुर सीएम कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान को जानकारी दी। जिसको उन्होंनें गंभीरता पूर्वक लेते हुए टनकपुर और खटीमा कें सरकारी अस्पतालों से संपर्क किया। उनके अथक प्रयासों के बाद महिला का खटीमा के अस्पताल में सफल ऑपरेशन कर उसके जीवन को बचाया जा सका। जिसके लिए वहां कें डॉक्टर्स नें भी बेहतरीन प्रयास किया, उन्होंनें कहा महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

गर्भवती महिला को जीवन दान मिलने पर उनके परिजनों नें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह प्रजापति सहित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय टनकपुर का आभार व्यक्त किया।

Breaking News

You cannot copy content of this page