स्वच्छता पखवाड़े के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में भी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा चलाया जा रहा हैं विशेष स्वच्छता अभियान, अध्यक्ष दीपा की मुहिम चढ़ रही हैं परवान।

खबर शेयर करें -

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में भी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा चलाया जा रहा हैं विशेष स्वच्छता अभियान, अध्यक्ष दीपा की मुहिम चढ़ रही हैं परवान।

टनकपुर (चम्पावत)। 17 सितम्बर से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े में पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा स्वच्छ भारत अभियान में लगातार अपना योगदान दिया जा रहा हैं, जहाँ शहरी क्षेत्र में इस अभियान का टीम लीडर दीपा देवी नें शुभारम्भ किया, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में समिति की प्रचार मंत्री उषा देवी व संगठन मंत्री गोदावरी देवी के नेतृत्व में गेंडाखाली व चिलियाघोल में सफाई अभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा हैं। वहीं समिति से जुड़ने वाली महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी जा रही हैं।

अध्यक्ष दीपा देवी नें बताया उनकी टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पूरी शिद्द्त के साथ सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके लिए ग्रामीण स्तर के पदाधिकारियों व सदस्यों की लगन व मेहनत की जितनी सराहना की जाये वो कम हैं। उन्होंनें कहा उनकी टीम का ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में ऊषा देवी, गोदावरी देवी, कविता देवी, वार्ड मेंबर अनीता देवी, नेहा देवी, आशा देवी, सरिता देवी ,कमला देवी ,आरती देवी, अनीता देवी, रेणु देवी, पार्वती देवी, सावित्री देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, भावना देवी, पूजा देवी, शीतल देवी, अनीता देवी, पार्वती देवी, संगीता देवी, गीता देवी, तुलसी देवी, कमला देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, बबली देवी, मनीषा देवी, संजना देवी, नीतू देवी, अंशिका, दिया, पलक, माधुरी ,लक्ष्मी ,महिमा, निशा, पायल, ईशा, कीर्ति सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित उपस्थित रहीं।

Breaking News

You cannot copy content of this page