पर्यावरण संरक्षण समिति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में सात सूत्रीय मांगो को लेकर टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी को सौंपा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

पर्यावरण संरक्षण समिति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में सात सूत्रीय मांगो को लेकर टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी को सौंपा ज्ञापन।

टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार को पर्यावरण संरक्षण समिति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में सात सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम आकाश जोशी को सौंपा। जिसमें उन्होंनें देवभूमि उत्तराखंड सहित समूचे देश में बढ़ रहे दुराचार के मामलों पर कठोर कार्यवाही किये जाने के अलावा बालिकाओं को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दिए जाने की मांग की है।

पर्यावरण संरक्षण समिति नें हवस के दरिंदो को फांसी दिए जाने और महिला उत्पीड़न पर सख्त कानून बनाये जाने के अलावा समूचे देश में महिलाओं को समानता का दर्जा देते हुए उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जानें, स्कूल कालेजों में पढ़ने वाली बालिकाओं व किशोरियों की आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग अनिवार्य किये जानें, महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दरिंदो को फांसी की सजा दिए जाने, महिलाओं से अभद्रता, छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जानें, महिला सुरक्षा हेतु मुख्य सड़क से लगे तिराहे चौराहो के अलावा एकान्त मार्गो पर सीसीटीवी लगाये जाने, हवस के दरिंदो की मदद करने वाले बाहुबलियो व तथाकथित लोगों को चिन्हित किये जाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका व्यापक प्रचार प्रसार किया जानें की मांग की हैं।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा अनुराधा यादव, शम्मी कोहली, अनीता तिवारी, ऊषा देवी, गोदावरी देवी, ममता, शकुंतला देवी, कविता कोहली, हरुली देवी, कौशल्या देवी, सरिता देवी, मनोज कुमार, महेश कुमार आर्या, कमलेश कुमार प्रहरी, अनिल कुमार, दीपक चंद्र के अलावा समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page