पर्यावरण संरक्षण समिति की रक्षा बंधन पर नयी पहल, “एक पेड़ भाई के नाम” से शुरू किया पौध रोपण अभियान, ग्रामीण क्षेत्र से किया आगाज।

खबर शेयर करें -

पर्यावरण संरक्षण समिति की रक्षा बंधन पर नयी पहल, “एक पेड़ भाई के नाम” से शुरू किया पौध रोपण अभियान, ग्रामीण क्षेत्र से किया आगाज।

पर्यावरण संरक्षण समिति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में भाई बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व पर “एक पेड़ भाई के नाम” स्लोगन का शुभारम्भ करते हुए ग्राम पंचायत गेंडाखाली से पौध रोपण का शुभारम्भ किया।

अध्यक्ष दीपा देवी नें बताया पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पॉलीथिन उन्मूलन, सफाई व्यवस्था और पौध रोपण को लेकर लगातार अभियान चलाया जाता रहा है। उनकी टीम द्वारा सरकार से संचालित स्लोगन “एक पेड़ धरती माँ के नाम” व “एक पेड़ माँ के नाम” से चलाये गये अभियान में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पौध रोपण किया जा रहा है, जो अभी भी जारी है। वहीं समिति नें रक्षा बंधन से “एक पेड़ भाई के नाम” का आगाज किया है। जिसके तहत गेंडाखाली और चिलियागोल में पौध रोपण किया गया। उन्होंनें कहा उनकी टीम का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा गोदावरी देवी, गोपाल राम, चंचल कुमार, मुन्नी देवी राधा देवी, मुकेश कुमार प्रहरी, गीतांजलि, महक यामिनी, यश, सौरभ, दिया, लीला देवी, सोना देवी, सरस्वती देवी, सविता देवी, सुरेश लाल प्रहरी, लच्छी राम, कमलेश कुमार प्रहरी, अनिया, कुसुम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page