सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के अवतार दिवस को माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पौध रोपण व स्वच्छता अभियान के साथ मनाया।

खबर शेयर करें -

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के अवतार दिवस को माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पौध रोपण व स्वच्छता अभियान के साथ मनाया।

टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति ने गोष्ठी, पौध रोपण व स्वच्छता अभियान चलाया। “एक पेड़ प्रदेश के मुखिया के नाम” से पौध रोपण की शुरुआत की गयी, उसके बाद हनुमानगढ़ी मे विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

सीएम धामी के जन्मदिवस के अवसर पर समिति के कार्यालय मे गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्यमंत्री के विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उसके पश्चात अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे हनुमान गढ़ी मे स्वच्छता अभियान चलाने के बाद पौध रोपण किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा सुनीता देवी, शम्मी कोहली मंजू देवी, हीराकली देवी, सुनीता, भगवान देवी, सोना देवी, पुष्पकला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page