लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों पर पर्यावरण संरक्षण समिति नें भरी हुंकार, हवस के दरिंदो को फांसी की सजा दिए जाने की करी मांग, आक्रोषित महिला शक्ति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में निकाली जागरूकता रैली।

खबर शेयर करें -

लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों पर पर्यावरण संरक्षण समिति नें भरी हुंकार, हवस के दरिंदो को फांसी की सजा दिए जाने की करी मांग, आक्रोषित महिला शक्ति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में निकाली जागरूकता रैली।

टनकपुर (चम्पावत)। पर्यावरण संरक्षण समिति के बैनर तले अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में समिति की महिला शक्ति नें महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।

रैली का शुभारम्भ टीआरसी के नजदीक पिथौरागढ़ चौक से किया गया। पीलीभीत चुंगी, बस स्टेशन रोड, राजाराम चौराहा, चड्ढा चौराहा, नेहरू मार्ग, तुलसी राम चौक, कोतवाली रोड से होते हुए पं दीनदयाल पार्क में जागरूकता रैली का समापन किया गया।

जिसमें गुस्सायी मातृ शक्ति नें महिलाओं का शोषण, नारी उत्पीड़न और महिला अपराधों पर रोक लगाये जाने के लिए कड़े कानून बनाने और हवस के दरिंदो को फांसी दिए जाने की मांग की।

पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी नें कहा आज समाज में महिला अपराध एक बार फिर से बढ़ने लगे है। अपराधी निरंकुश होनें लगे है, जब तक ऐसे दरिंदो को फांसी की सजा मुकर्रर नहीं हो जाती ऐसे शैतानो के हौसले पस्त होनें वाले नहीं है, उन्होंनें कहा हमारे संगठन द्वारा जहाँ पर्यावरण संरक्षण की लगातार मुहिम चलायी जा रही है, वहीं समाज की गन्दगी को साफ करने के लिए सरकार से मांग किया जाना भी हमारा नैतिक दायित्व है।

उन्होंनें कहा जहाँ हमारे देश की सरकारे नारी को समानता का अधिकार देनें का कानून बना रही है, वहीं ऐसे असामाजिक तत्व सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का कार्य कर रहे है। उन्होंनें बालिकाओं और महिलाओं से आत्मरक्षा के हुनर सीखने की अपील की है। उन्होंनें कहा स्कूल कालेजों में भी बालिकाओं के लिए मार्शल आर्ट्स को भी आवश्यक किये जाने की हम सरकार से मांग करते है।

अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में “एक पेड़ नारी सम्मान के नाम” के तहत पौध रोपित कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की थीम विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया गया। उन्होंनें कहा महिला अधिकारों और महिला संरक्षण के लिए हमारा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा अनुराधा यादव, गोदावरी, ऊषा देवी, नेहा, अनीता देवी, कविता कोहली, नीतू देवी, संजना देवी, अमित कुमार, महक, दिया, रोशनी आर्य, गीतांजलि, सरस्वती, सविता, ममता, यामिनी, प्राची चौहान, निशा चंद्र, ईशा चंद्र महिमा, संतोषी, निशा, पायल लक्ष्मी, कमला, तनुजा, सौरभ, महेश आर्या आदि मौजूद रहे

Breaking News

You cannot copy content of this page