वनाग्नि सुरक्षा एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए वन विभाग शारदा रेंज नें ग्राम पंचायत उचौलीगोठ में किया गोष्ठी का आयोजन।

खबर शेयर करें -

वनाग्नि सुरक्षा एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए वन विभाग शारदा रेंज नें ग्राम पंचायत उचौलीगोठ में किया गोष्ठी का आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, उपप्रभागीय वनाधिकारी डॉ शालिनी जोशी एवं वन क्षेत्राधिकारी शारदा पूरन चंद्र जोशी के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत उचौलीगोठ में वनाग्नि सुरक्षा हेतु जनजागरुकता कार्यक्रम एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वनाग्नि सुरक्षा हेतु निवारक उपाय तथा मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के बारे में अवगत कराया, एवं ग्रामीणों से वनाग्नि सुरक्षा की अपील की गई। गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण हेतु संकल्प लिया।

इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान पूजा महर, प्रतिनिधि गणेश महर,वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह बोहरा, मुकेश तड़ागी, राम सिंह, विशन सिंह, देव सिंह, तारा दत्त पांडे, डूंगर सिंह, मदन सिंह, नीरज सिंह, सुरेश सिंह, मनीष सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहें।

Breaking News

You cannot copy content of this page