स्थापना दिवस – कुमाऊं मंडल विकास निगम का 50 वां स्थापना दिवस इण्डेन गैस एजेंसी मे प्रबंधक गोविन्द आर्या के नेतृत्व मे हर्षोल्लास के साथ मनाया, समिति अध्यक्ष दीपा देवी की टीम के साथ किया पौध रोपण, टीआरसी मे भी केक काटकर मनाया स्थापना दिवस।
टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर मे इण्डेन गैस सर्विस के कार्यालय मे कुमाऊं मंडल विकास निगम का 50 वां स्थापना दिवस प्रबंधक गोबिंद आर्या के नेतृत्व मे धूमधाम से मनाया गया। केक काटने के उपरान्त गैस एजेंसी की टीम ने माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पौध रोपित कर इन लम्हो को यादगार बनाते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर समिति की टीम ने भी प्रतिभाग किया।
आपको बता दे केएमवीएन की स्थापना 21 अगस्त , 1976 को हुई थी. जो राज्य सरकार के निगम के स्वरुप मे अपनी सेवाएं दे रहा हैं। निगम का मुख्य उद्देश्य आवश्यक मूल भूत सुविधाओं के साथ कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है. केएमवीएन ने उन जगहों पर पर्यटन की शुरुआत की जहां पहले कोई पर्यटक पहुंच नहीं पाता था। कैंप और टेंट से शुरुआत करने वाला निगम अपनी अथक मेहनत और कर्तव्यपरायणता की बदौलत आज बेहतर इकाईयो मे शुमार हैं। इस अवसर पर प्रबंधक गोविन्द आर्या ने स्थापना दिवस मे उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी टीम को शुभकामनायें प्रेषित की।
स्थापना दिवस पर बतौर आमंत्रित विशिष्ट अतिथि माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा 21 अगस्त 1976 मे अस्तित्व मे आया कुमाऊं मंडल विकास निगम आज अर्ध शतायु होने जा रहा हैं, एक टैंट से शुरआत करने वाला KMVN अपने कर्मचारियो, अधिकारियों की लगन और मेहनत से आज बहुत बड़े एम्पायर के साथ बेहतरीन मुकाम पर हैं। आम और खास लोगो की रसोई से आशियाने तक केएमवीएन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने मे भी निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रा का दायित्व निभाकर निगम ने बेहतर मुकाम हासिल किया हैं। अध्यक्ष दीपा देवी ने स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज निगम को उन क्षेत्रों में भी नए सिरे से पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य शुरू करने चाहिए, जहां अभी भी निवेश की आवश्यकता है, उन्होंने कहा आदि कैलाश, दर्मा और मिलम मे पर्यटन को पर्यावरण के अनुकूल और स्थानीय लोगों के हितो को ध्यान मे रखते हुए खास पहल किये जाने की महंती आवश्यकता हैं। जिससे निगम की आय तो बढ़ेगी, वही स्थानीय लोगो को भी लाभ हों सकता हैं।
इस दौरान गैस एजेंसी प्रबंधक गोबिंद आर्या, हीरा रावत, विनोद सिंह बोहरा, मधु मिश्रा, समिति अध्यक्ष दीपा देवी, शम्मी कोहली, सुनीता सक्सेना, मंजू देवी, आशा देवी, पुष्पलता देवी, सुनीता देवी, संतोष देवी, महेश आर्या, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शारदा पर्यटक आवास गृह मे केक काटकर मनाया 50 वां स्थापना दिवस।
टनकपुर। शारदा पर्यटक आवास गृह मे प्रबंधक मनोज कुमार के नेतृत्व मे टीआरसी कर्मियों ने केक काटकर अपनी संस्था केएमवीएन का 50 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया।











