शानदार मुहिम – पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम नें अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में ईको ब्रिक्स बनाने के अभियान का किया शुभारम्भ, सिंगल यूज प्लास्टिक को बोतलों में भरकर ईको ब्रिक्स किये जा रहे है तैयार।

खबर शेयर करें -

टनकपुर (चम्पावत)। पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा जहाँ स्वच्छता अभियान, पौध रोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक का कलेक्शन कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा रहा है, वहीं ईको ब्रिक्स भी तैयार की जा रहीं है। जिसका आज वार्ड नं 09 में शुभारम्भ किया गया।

अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में वार्ड नं 09 में सुनीता सक्सेना के नेतृत्व में ईको ब्रिक्स बनाये जाने का कार्य शुरू किया गया, वार्ड नं 09 की टीम नें एकत्रित सिंगल यूज प्लास्टिक को बोतल में भरकर ईको ब्रिक्स तैयार किये। जो आने वाले समय में निर्माण कार्यों में भी इस्तेमाल किये जा सकते है। अध्यक्ष दीपा देवी नें बताया उनकी टीम का ये अभियान अन्य वार्डो और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जारी रहेगा।

इस दौरान सुनीता सक्सेना के अलावा मंजू देवी, उषा देवी, सोनी देवी, ममता देवी, मधु देवी, हीरा, काली देवी, वंशिका, निशा, पीहू, विवान सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page