जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लोहाघाट पहुँचे गोबिन्द सामंत का हुआ जोरदार खैरमकदम, फूल मलाओं से किया गया स्वागत। 

खबर शेयर करें -

जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लोहाघाट पहुँचे गोबिन्द सामंत का हुआ जोरदार खैरमकदम, फूल मलाओं से किया गया स्वागत।

➡️ पार्टी का परचम लहराने से ही कार्यकर्ताओ की बढ़ती है शक्ति व सामर्थ -जिलाध्यक्ष.

➡️ पंचायती चुनाव एवं आगामी विधानसभा चुनावों को फतह करने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे भाजपा जिला अध्यक्ष.

➡️ पहली बार लोहाघाट आने पर भाजपा जिला अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत.

लोहाघाट। भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी अपनी अलग आन-बान-शान-पहचान एवं कार्य संस्कृति है। पार्टी में हर स्तर पर अनुशासन एवं राष्ट्रीय भावना हमारे खून में मिली हुई है। पार्टी की विजय पर ही कार्यकर्ताओं की ताकत बढ़ाने के साथ उनका मान और सम्मान भी बढ़ता है। यह बात नवागत भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामन्त ने पहली बार लोहाघाट आगमन पर अपने स्वागत में आयोजित समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा हम सब का बुनियादी लक्ष्य पंचायती चुनाव के साथ 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है। जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से अपनी कमर कस लेनी है। उन्होंने कहा मॉडल जिले में मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुसार जिले को ऐसा स्वरूप देना है, जिसमें हर व्यक्ति के चेहरे में खुशहाली की मुस्कान लानी है। विकास कार्यों को पारदर्शी एवं उन्हें उच्च गुणवत्ता देना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इससे पूर्व वीर कालू सिंह मेहरा चौक से एनएक्सी भवन तक उन्हें भाजपा के जयकारे के साथ ले जाया गया। नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता एवं सचिन जोशी के संचालन में कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय, ब्लॉक प्रशासक नेहा ढेक, भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे, नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुभाष बगौली, महेंद्र ढेक, देवेंद्र बोहरा, प्रकाश राय, गोविंद प्रसाद, चंद्रशेखर बगौली, महेश बोहरा, नवीन बोहरा, राजू गढ़कोटी, विनोद बगौली, लोहित खोलिया, जीवन गहतोड़ी, बलवंत गिरी, हरगोविंद बोहरा, दीपक गोस्वामी ने श्री सामंत का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। नवागत जिला अध्यक्ष ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Breaking News

You cannot copy content of this page