दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टनकपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल के अनुज नें स्वर्ण और हर्षित नें जीता कांस्य पदक।

खबर शेयर करें -

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टनकपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल के अनुज नें स्वर्ण और हर्षित नें जीता कांस्य पदक।

टनकपुर (चम्पावत)। देश की राजधानी दिल्ली में 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर 17 में टनकपुर के चार खिलाड़ियों नें प्रतिभाग किया। जिसमें दो नें स्वर्ण और कास्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस आशय की जानकारी बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर से रविवार की शाम सात बजे प्राप्त हुई।

बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर नें बताया दिल्ली में 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर 17 जूनियर आयोजित हुई। जिसमे स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के चार बालकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 60 किलो भार वर्ग में अनुज महर नें स्वर्ण और 75 किलोग्राम भारवर्ग में हर्षित थापा ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अर्जुन सिंह व पवन दानू ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, सेवानिवृत उप क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, नवीन चौहान, आनंद सिंह मेहरा, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष दीपक छतवाल, महासचिव विकास राय, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, दीपक शारदा, ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया आदि ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page