टनकपुर – कस्तूरबा गाँधी राजकीय आवासीय बालिका विद्यालय मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर हिंदी दिवस का किया गया आयोजन।
टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर हिंदी दिवस मनाया गय। हिंदी दिवस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रियांशी नागरकोटी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की उपस्थिति मे कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर की अध्यक्षता एवं पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा हिंदी दिवस की जानकारी देते हुए बताया गया कि हिंदी महज एक भाषा नहीं बल्कि हमारी पहचान है, हिंदी सिर्फ भाषा का संवाद या साधन नहीं बल्कि हर भारतीय के बीच सामयिक और सांस्कृतिक सेतु भी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने बताया की दुनिया भर के 170 से अधिक विश्वविद्यालय मे हिंदी एक भाषा के रूप मे पढ़ाई जाती है, हिंदी हिंदुस्तान के बाहर भी 20 से अधिक देशो मे बोली जाती है।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता, नृत्य द्वारा हिंदी दिवस पर अपने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
हिंदी दिवस पर पीएलवी अर्जुन सिंह, अजय गुरुरानी, बिजेंद्र अग्रवाल, समशाद बानो, किरन गहतोड़ी, दीपा देवी, हरिप्रिया जोशी, पूजा ने हिंदी की सार्थकता व इसके महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम मे विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर, रेनू गड़कोटी, मनु दिगारी, संगीता सिंह, संजू चंद, रेनू कांडपाल आदि अध्यापिका ने सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान उप निरीक्षक जितेंद्र विष्ट, हितेश वर्मा, रामलाल, पीएलवी अर्जुन सिंह, अजय गुरुरानी, इजहार अली, बिजेंद्र अग्रवाल, हरीश गौड़, प्रकाश चंद, दीपा देवी, समशाद बानो, किरन गहतोड़ी, किरन जोशी, सोनी, राधिका, ऋतू महर, प्रियंका पचोली, बबीता पुनेठा, अर्चना लोहनी, रीता कनोजिया, सोनी जँहा, प्रोबोनो सुनीता टम्टा, भागीरथी बोहरा, मुन्नी जोशी, देव सिंह, आशीष, प्रीति, स्वाति, एलिश, पूजा चोसाली, मंजू पंत, रुमाना परवीन उपस्थित रही।