टनकपुर के भाजपा कार्यालय मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया गया उनका भावपूर्ण स्मरण, उनके जीवन आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प।
टनकपुर (चम्पावत)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का टनकपुर के मंडल भाजपा कार्यालय में भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन आदर्शो के बारे मे चर्चा कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया । इस दौरान वरिष्ठ नेता केदार दत्त जोशी, महामंत्री पूरन मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरिश्चंद्र कलोनी, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह, मंडल के आईटी प्रभारी नवीन भट्ट छीनीगोठ ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद गढ़कोटी, रीता कलखुड़िया, लोकेंद्र मोनी, कांति बल्लभ जोशी, नरेंद्र धामी, सौरभ गुप्ता, कोमल गिरी, सुमन कश्यप, नीलम कश्यप, शशांक गोयल, योगेश चंद, हरीश भट्ट सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य शामिल रहे।











