तो क्या नव निर्वाचित बनबसा चेयरमेन रेखा देवी नें दस वर्ष की आयु में आठवी क्लास पास कर ली ? दर्ज हुई आपत्ति, कांग्रेस के पराजित उम्मीदवार बिजेंद्र कुमार नें दस्तावेजों की जाँच होनें तक शपथ ग्रहण में रोक लगाने की करी मांग, राजनीतिक गलियारों में फिर उठा सियासी तूफ़ान।

खबर शेयर करें -

तो क्या नव निर्वाचित बनबसा चेयरमेन रेखा देवी नें दस वर्ष की आयु में आठवी क्लास पास कर ली ? दर्ज हुई आपत्ति, कांग्रेस के पराजित उम्मीदवार बिजेंद्र कुमार नें दस्तावेजों की जाँच होनें तक शपथ ग्रहण में रोक लगाने की करी मांग, राजनीतिक गलियारों में फिर उठा सियासी तूफ़ान।

बनबसा (चंपावत)- बनबसा नगर पंचायत की सीट भाजपा नें कांग्रेस को नजदीकि मुकाबले में हराते के बाद जीत दर्ज की, लेकिन बीजेपी की जीत के बाद अब कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी विजेंद्र कुमार ने नव निर्वाचित चेयरमेन रेखा देवी के दस्तावेजों पर सवाल खड़े किए हैं। जिले के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर विजेंद्र कुमार ने बीजेपी के सिंबल पर जीती रेखा देवी के दस्तावेजों की जांच होने तक उनके शपथ ग्रहण पर रोक लगाने की मांग की है। विजेंद्र कुमार ने अपने शिकायती पत्र में नवनिर्वाचित बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी के शैक्षिक व आयु संबंधी मामलों पर सवाल खड़े किए है। जो निर्वाचन के दौरान उन्होंनें शपथ पत्र में दिए है।

उल्लेखनीय हैं कि प्रदेश भर में निकाय चुनाव के परिणाम भले ही सामने आ चुके हो लेकिन राजनीतिक गहमागहमी अभी भी शांत नहीं हो पाई है। ताजा मामला मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत के बनबसा नगर पंचायत का है। जहां पर कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी विजेंद्र कुमार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंपावत को शिकायती पत्र भेज कर भाजपा की नव निर्वाचित चेयरमेन रेखा देवी के निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों में दिए गए शैक्षिक व आयु संबंधी दस्तावेजों पर सवाल खड़े किए हैं, साथ ही उनकी जांच होने तक रेखा देवी के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने की मांग की है।

विजेंद्र कुमार के अनुसार रेखा देवी के नगर पंचायत चुनाव निर्वाचन संबंधी शपथ पत्र में दिए गए शैक्षिक योग्यता संबंधित प्रमाण पत्र में संधिग्दता प्राप्त हो रही है।विजेंद्र की शिकायत के अनुसार रेखा देवी ने अपने शपथ पत्र में वर्तमान में अपनी आयु 40 वर्ष दर्शाई है। उन्होंने वर्ष 1994 में तराई नगला से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने का उल्लेख किया है। गणना के अनुसार कक्षा आठ की परीक्षा दस वर्ष में पास करना सामने आ रहा है।जबकि नियमानुसार किसी भी विद्यालय में कक्षा आठ पास करने की उम्र 12 से 14 वर्ष के लगभग निर्धारित बतायी जा रहीं है। ऐसे में रेखा देवी के शैक्षिक दस्तावेजों की सत्यता पर सवाल उठाये जा रहे हैं।

कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी ने अपनी शिकायती पत्र में बीजेपी की रेखा देवी के शपथ पत्र में संलग्न शपथ पत्र व अन्य संबंधित दस्तावेजी की प्रतियां संलग्न की है। विजेंद्र कुमार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अपील की है कि रेखा देवी के संबंध में सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत संबंधित विद्यालय से शैक्षिक सूचना मांगी गई है। सूचना के प्राप्त होने तक संबंधित के शपथ ग्रहण समारोह में रोक लगाने की भी उन्होंने मांग की है। ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया निष्पक्ष पारदर्शी बनी रहे। विजेंद्र कुमार ने निर्वाचन अधिकारी से यह भी मांग की है कि अगर रेखा देवी के दस्तावेजों की जांच उपरांत त्रुटि पाई जाती है तो उनके नामांकन को भी रद्द किया जाए। इस मामले से राजनैतिक गलियारो में एक बार फिर हलचल होनें लगी हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page