होली गायन व नृत्य की धूम – कांग्रेस की चेयरमेन पद की प्रत्याशी रहीं हेमा वर्मा के आवास एवं हरेला क्लब महिला विग्स की अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुरारी गार्डन में हुआ होली गायन का आयोजन।

खबर शेयर करें -

कांग्रेस की चेयरमेन पद की प्रत्याशी रहीं हेमा वर्मा के आवास एवं हरेला क्लब महिला विग्स की अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुरारी गार्डन में हुआ होली गायन का आयोजन

टनकपुर (चम्पावत)। समूचे क्षेत्र में होली का आगाज़ हो गया हैं, जहाँ अलग अलग जगहों पर होली गायन का आयोजन किया जा रहा हैं।इसी के तहत महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन वार्ड नंबर 2 में हेमा वर्मा के आवास पर हुआ। जिसमें विमला पांडे, पुष्पा देवी, सुनीता, गीता, निर्मला, रेखा, नंदिता, मीना, शशि वर्मा, हीरा भंडारी, शांति आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

मुरारी गार्डन में हरेला क्लब की महिला विग्स नें किया होली गायन और नृत्य का आयोजन।

(मुरारी गार्डन में हुआ बैठकी होली का आयोजन)

टनकपुर। हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन क्लब की सचिव पुष्पा मुरारी के मुरारी गार्डन में आयोजित किया गया। सभी महिलाओं ने होली गायन में जमकर नृत्य किया।

होली मिलन कार्यक्रम में सुनीता गहतोड़ी, गीता तिवारी, पार्वती खर्कवाल, डॉ प्रभा जोशी, ऋचा भट्ट, हेमलता गड़कोटी, रेखा पांडे, रीता कलखुडिया, स्वाति सक्सेना, पूनम गड़कोटी सहित तमाम महिलाये मौजूद रहीं।

Breaking News

You cannot copy content of this page