मुख्यमंत्री की विधानसभा के टनकपुर में आक्रोषित कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला, सूबे की सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री की विधानसभा के टनकपुर में आक्रोषित कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला, सूबे की सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन।

टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में आखिरकार साढ़े तीन साल बाद राज्य सरकार का पारा सातवें आसमान पर पंहुचा, जहाँ गुस्साए कांग्रेसियों ने टनकपुर के पीलीभीत चुंगी चौराहे मे राज्य सरकार का पुतला दहन कर हंगामेदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस की प्रदेश सचिव विमला सजवान और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश राम के नेतृत्व में टनकपुर पीलीभीत चुंगी चौराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रकरण में बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए। भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंक अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विमला सजवान ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या कर जमकर अराजकता फैलाई, जिला पंचायत सदस्यों को सरेआम अपहरण कर लिया गया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उप नेता प्रतिपक्ष विधायक व कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी से अभद्रता की गई, लेकिन पुलिस व प्रशासन मूक दर्शन बना रहा। नैनीताल में गुंगागर्दी का जमकर नंगा नाच खेला गया। जिसे पूरे देश ने देखा। इसलिए आज सीएम की विधानसभा के टनकपुर में कांग्रेस कार्यकेताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंक राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

इस दौरान प्रदेश सचिव विमला सजवान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश राम, विनोद उप्रेती, दिवाकर चंद, अनिल चंद, नवी हसन, पंकज विष्ट, हेमा वर्मा, भीम सिंह, श्रीमन गुप्ता, इरशाद अंसारी, राहुल भंडारी, जीत राम, हीरा मर्तोलिया, राहुल विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News

You cannot copy content of this page