वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत बूम वन रेंज द्वारा विभिन्न स्थानों में चलाया गया जन जागरूकता अभियान।

खबर शेयर करें -

वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत बूम वन रेंज द्वारा विभिन्न स्थानों में चलाया गया जन जागरूकता अभियान।

चम्पावत। बूम वन क्षेत्र, सूखीढांग अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह, 2025 के अवसर पर विभिन्न स्थानों यथा पोथ, चूका, कोटकेन्द्री, पूर्णागिरी, बूम, बस्तिया, सूखीढांग, श्याला, धूरा, टांड, सुकनी, बुड़म, सिलाड़, चल्थी तथा विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों में जन-जागरूकता व प्रचार विषयक कार्यक्रमों / गोष्ठी / जनसम्पर्क अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। वनाग्निकाल के दौरान जंगलों में लगने वाली आग से होने वाले दुष्परिणामों, जिसमें तापमान वृद्धि, वायु प्रदूषण, जलस्रोतों के सूखने, वन एवं वन्य जीवों को नुकसान एवं अन्य पर्यावरणीय दुष्परिणामों के बारे में एवं वनाग्नि सुरक्षा एवं मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम हेतु जन-जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इस आशय की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी बूम गुलजार हुसैन से प्राप्त हुई।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page