ई रिक्शा यूनियन की विशेष बैठक में 6 अगस्त से चुनावी तैयारियों का किया ऐलान, सदस्यता अभियान की अवधि पांच दिन बढ़ी।

खबर शेयर करें -

ई रिक्शा यूनियन की विशेष बैठक में 6 अगस्त से चुनावी तैयारियों का किया ऐलान, सदस्यता अभियान की अवधि पांच दिन बढ़ी

टनकपुर (चम्पावत)। ई-रिक्शा यूनियन की आवश्यक बैठक संरक्षक पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमे सदस्यों के अनुरोध पर सदस्यता अभियान की अवधि पाँच दिन और बढ़ा दी गयी है।

संरक्षक हर्षवर्धन सिंह रावत नें बताया यूनियन की विशेष बैठक रखी गई थी, जिसमें सभी सदस्यों द्वारा पर्चियां का लेखा-जोखा दिया गया। सभी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा पर्चियां बड़ी मेहनत से काटी गई और सदस्यों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।

उन्होंनें बताया अभी कुछ साथी शहर से बाहर है, उनका संदेश है कि इसकी समय सीमा कुछ दिन बढ़ा दी जाये। बाहर गये साथियों के अनुरोध पर सभी पदाधिकारियों नें एक राय से सदस्यता अवधि 5 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंनें बताया इसके बाद छः अगस्त से यूनियन के चुनाव की विधिवत तैयारियां शुरू कर दी जायेंगी, और बहुत जल्द मतदान की तिथि घोषित की जायेगी।

Breaking News

You cannot copy content of this page