भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा के बनबसा मे एसएसबी की 57 वी वाहिनी सीमा चौकी द्वारा नेपाली नाबालिंग लड़की को सकुशल बचाया, नेपाली युवक के साथ बॉर्डर क्षेत्र मे दोनों को रोका, तत्पश्चात नेपाल पुलिस के किया सुपुर्द।
बनबसा (चम्पावत)। मनोज कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट, 57 वाहिनी SSB के निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल की 57 वाहिनी, सितारगंज की सीमा चौकी बनबसा ने मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त कर उचित कार्यवाही को अंजाम दिया गया। 19 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय चेक पोस्ट बनबसा पर SSB की जांच टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लगभग 17 वर्षीय नेपाल मूल की नाबालिग लड़की नेपाल मूल के 18 वर्षीय युवक भरत बुद्धा पुत्र कर्ण बुद्धा, जिला कालिकोट (नेपाल) के साथ भारत की यात्रा करते हुए पाई गई। संदेह होने पर AHTU (Anti Human Trafficking Unit) टीम द्वारा दोनों को रोका गया। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि दोनों घर से भागकर नैनीताल जाना चाहते थे। तत्पश्चात PRC NGO, नेपाल की मदद से लड़की के परिजनों से संपर्क किया गया। लड़की की माता ने पुष्टि की कि उन्होंने नेपाल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संवेदनशील मामले में बनबसा AHTU टीम एवं PRC NGO द्वारा संयुक्त पूछताछ के बाद नाबालिग लड़की को पूरी सुरक्षा के साथ नेपाल पुलिस गड्डा चौकी एवं PRC NGO के सुपुर्द कर दिया गया। SSB की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानव तस्करी के खिलाफ उनकी मुहिम की यह एक सराहनीय उपलब्धि है। सीमावर्ती क्षेत्रों में SSB का यह प्रयास न केवल सुरक्षा को मजबूत करता है, बल्कि मानवता की रक्षा में भी उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में न सिर्फ सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, बल्कि सामाजिक कुरीतियों एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध भी सजग प्रहरी की भूमिका निभा रही है। अभियान में सशस्त्र सीमा बल के तरफ से उप-निरीक्षक ब्रज बाला एवं, मुख्य आरक्षी बिठ्ठल आदि उपस्थित रहे ।