छात्रसंघ चुनाव – टनकपुर के छात्रसंघ चुनाव में एनइसयूआई तो बनबसा में एबीवीपी का लहराया परचम, टनकपुर में शांति पूर्ण और बनबसा में निर्विरोध हुए चुनाव संपन्न।
टनकपुर/ बनबसा (चम्पावत)। टनकपुर राजकीय महाविद्यालय में हुए छात्र संघ के चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुए, एनइसयूआई ने चुनाव में अपना परचम लहराया। विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। वही बनबसा में एबीवीपी ने सभी मुख्य पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की। चुनाव प्रभारी प्रो. डॉ पंकज उप्रेती ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी छात्र, छात्राओं, महाविद्यालय परिवार और सुरक्षा एजेंसियो का आभार जताया।
टनकपुर में हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर एनइसयूआई के राजेंद्र प्रसाद कोहली ने 365 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी मनीष सिंह विष्ट को हराया। मनीष को 341, हिमांशी को 21 और नोटा में 01 वोट मिला, 16 मत रद्द हुए। उपाध्यक्ष पद पर पवन सिंह को 391, दीपांशु कुंवर को 314, नोटा को 11 और 27 वोट रद्द हुए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी 362, मानषी 293 नोटा 26 और 62 मत निरस्त हुए। संयुक्त सचिव पद में दीप्ति पंत ने 365, पायल विष्ट ने 299 वोट हासिल किये वही नोटा को 28 और 51 वोट निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर उमंग जोशी को 327, पूर्णिमा को 259, करन सिंह खाती को 132, नोटा को 08 और 17 मत रद्द हुए। सभी विजयी प्रत्याशियों का कालेज परिसर में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
…………………………………………………………………………..
बनबसा में एबीवीपी के प्रत्याशी प्रमुख पदों पर हुए निर्विरोध निर्वाचित।
बनबसा। राजकीय महाविद्यालय, बनबसा में एबीवीपी ने निर्विरोध जीत का परचम लहराया। बनबसा में अध्यक्ष पद पर गायत्री, उपाध्यक्ष (छात्र) विशाल चंद, छात्रा उपाध्यक्ष कोमल पंत, सचिव हेमा जोशी, कोषाध्यक्ष रोहित जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तनूजा सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय में निर्विरोध निर्वाचन के माध्यम से चुने गए छात्र प्रतिनिधियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक और छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं छात्र हित में समर्पण की शपथ दिलाई।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. आनंद प्रकाश सिंह ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना, महाविद्यालय परिसर में स्वस्थ लोकतांत्रिक मूल्यों और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की स्थापना का परिचायक है। प्राचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित छात्र संघ छात्र कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।