टनकपुर में भाजपा का स्थापना दिवस दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाया गया, घर घर लगाये गये पार्टी के झंडे।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में भाजपा का स्थापना दिवस दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाया गया, घर घर लगाये गये पार्टी के झंडे।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ नें भाजपा के झंडे घर घर लगाये। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर वन्देमातरम गीत गाया गया। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष के द्वारा बैठक की मुख्य वक्ता हेमा जोशी का स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन के स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल आर्य, वरिष्ठ नेता रोहताश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक दीपचंद पाठक, हरीश हैसियत, महिला मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री हंसा जोशी, रीता कलखुड़िया, अक्षत अग्रवाल, मुकेश साहू, शशांक गोयल, गिरीश गहतोड़ी, अमजद हुसैन, दिलीप सक्सेना, मधु शर्मा, विनोद गड़कोटी, कीर्ति जोशी समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page