भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के शुभ अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला स्तरीय खेलों का किया गया आयोजन, एथलेटिक्स में अंडर 14 ,17 और ओपन वर्ग की कराई गई प्रतियोगिताएं।

खबर शेयर करें -

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के शुभ अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला स्तरीय खेलों का किया गया आयोजन, एथलेटिक्स में अंडर 14 ,17 और ओपन वर्ग की कराई गई प्रतियोगिताएं।

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत रत्न पं गोविन्द बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, कार्यक्रम के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, संरक्षक डॉ देवी दत्त जोशी और रोहिताश अग्रवाल, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, ललित मोहन कुंवर, लक्ष्मण सिंह पाटनी, रचित वल्डिया, सीएस खोलिया, नेहा, पुष्पा भट्ट और अन्य लोगों की उपस्थिति में खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। जिसमें लगभग 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

अंडर 14 बालक में लॉन्ग जंप इवेंट में प्रथम स्थान कृष्ण चौहान, द्वितीय स्थान आदित्य सिंह, तृतीय स्थान हर्षित विश्वकर्मा और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गहना महर, द्वितीय स्थान प्रीति जोशी, तृतीय स्थान खुशबू भट्ट ने प्राप्त किया। 600 मी इवेंट में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पंकज मेहरा, द्वितीय स्थान आर्यन पुजारी, तृतीय स्थान हर्षित अधिकारी और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान करीना, द्वितीय स्थान रोशनी, तृतीय स्थान गुंजन ने प्राप्त किया। 1500 मी बालक वर्ग में प्रथम स्थान पंकज मेहरा, द्वितीय स्थान दीपांशु गहतोड़ी, तृतीय स्थान हर्षित अधिकारी और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान महक, द्वितीय स्थान हिमांशी बोहरा, तृतीय स्थान प्रीती जोशी ने प्राप्त किया |100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान कृष्णा, द्वितीय स्थान विनय ठकुराठी, तृतीय स्थान हरि सिंह सामंत और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गहना द्वितीय स्थान संजना बोहरा तृतीय स्थान दुर्गा ने प्राप्त किया| शॉट पुट बालक वर्ग में प्रथम स्थान हर्षित विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान नितिन भंडारी, तृतीय स्थान हर्षित बोहरा और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गुंजन द्वितीय स्थान दुर्गा तृतीय स्थान मनीषा धामी ने प्राप्त किया।

अंडर 17 लॉन्ग जंप बालक वर्ग में प्रथम स्थान हेमंत राणा, द्वितीय स्थान युवराज, तृतीय स्थान शिवांश और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सोनी जोशी द्वितीय स्थान प्रार्थना तृतीय स्थान रिया बोहरा में प्राप्त किया। शॉट पुट बालक वर्ग में प्रथम स्थान युवराज, द्वितीय स्थान निखिल भट्ट, तृतीय स्थान संदीप सिंह और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नेहा कठायत द्वितीय स्थान प्रियंका टम्टा तृतीय स्थान आरुषि बोहरा ने प्राप्त किया। 5 कि. रेस वॉक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सोनी बोहरा द्वितीय स्थान रिया और तृतीय स्थान रोशनी ने प्राप्त किया। 1500 मी बालक वर्ग में प्रथम स्थान मिथिलेश सिंह,द्वितीय स्थान विनीत सिंह अधिकारी, तृतीय स्थान सुमित कुमार और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंजलि पुजारी, द्वितीय स्थान प्रार्थना, तृतीय स्थान रिया शाही ने प्राप्त किया | 100 मी बालक वर्ग में प्रथम स्थान आयुष तड़ागी, द्वितीय स्थान हेमंत राणा, तृतीय स्थान तरुण कुमार और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गहना, द्वितीय स्थान संजना बोहरा,तृतीय स्थान दुर्गा ने प्राप्त किया।

400 मी बालक वर्ग में प्रथम स्थान तरुण कुमार, द्वितीय स्थान विनीत सिंह अधिकारी, तृतीय स्थान नीरज जोशी और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान दीपिका, द्वितीय स्थान नीतू बिष्ट, तृतीय स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया। हाई जंप बालक वर्ग में प्रथम स्थान आयुष तड़ागी, द्वितीय स्थान निखिल भट्ट, तृतीय स्थान कृष्ण चौहान और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सोनी जोशी, द्वितीय स्थान सोनी बोहरा, तृतीय स्थान काजल राणा ने प्राप्त किया। 03 किलोमीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान मिथिलेश, द्वितीय स्थान नीरज जोशी, तृतीय स्थान अनुज सिंह महर और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंजलि, द्वितीय स्थान रिया बोरा, तृतीय स्थान आरुषि बोहरा ने प्राप्त किया | शॉट पुट बालक वर्ग में प्रथम स्थान युवराज कुमार, द्वितीय स्थान निखिल भट्ट, तृतीय स्थान संदीप सिंह और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नेहा कठायत, द्वितीय स्थान आरुषि बोहरा, तृतीय स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया।

Breaking News

You cannot copy content of this page