संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर टनकपुर में भी नियमितीकरण की मांग को लेकर जारी है पौध रोपण के साथ आंदोलन, पर्यावरण संरक्षण की अध्यक्ष दीपा देवी नें दिया समर्थन।

खबर शेयर करें -

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर टनकपुर में भी नियमितीकरण की मांग को लेकर जारी है पौध रोपण के साथ आंदोलन, पर्यावरण संरक्षण की अध्यक्ष दीपा देवी नें दिया समर्थन

टनकपुर (चम्पावत)। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का नियमितीकरण की मांग को लेकर जहाँ लगातार आंदोलन समूचे प्रदेश में जारी है, वहीं टनकपुर में भी पौध रोपण और स्वच्छता अभियान के साथ गाँधी वादी तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी नें कर्मचारियों की मांग को जायज करार देते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया।

पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी नें बताया नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी पौध रोपण के साथ लगातार आंदोलन का परचम लहराये हुए है। जिन्हें उन्होंनें अपनी संस्था की ओर से सौ पौधे सहयोग के रूप में दिए है। जहाँ आज दस पौधों का रोपण किया गया। उन्होंनें कर्मचारियों के शांति प्रिय आंदोलन और नियमितीकरण की मांग को जायज करार देते हुए अपने संगठन की ओर से समर्थन दिए जाने का ऐलान किया। उन्होंनें कहा संपूर्ण उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के तहत बृहद रूप से पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम के साथ निगम हित को ध्यान में रखते हुए आंदोलन चलाये जाने का कर्मचारियों का अनोखा अंदाज देखने को मिला है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। कर्मचारियों के साथ अध्यक्ष दीपा देवी नें भी पौध रोपण किया।

इस दौरान टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार, बद्री राम, अवनीश कुमार, सरिता देवी, महेश आर्या और बसंत कुमार मौजूद रहे ।

Breaking News

You cannot copy content of this page