चम्पावत जिला स्थापना दिवस के अवसर पर टनकपुर में नगर पालिका परिषद द्वारा अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में टनकपुर के सभी वार्डो में चलाया गया विशेष सफाई अभियान।

खबर शेयर करें -

चम्पावत जिला स्थापना दिवस के अवसर पर टनकपुर में नगर पालिका परिषद द्वारा अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में टनकपुर के सभी वार्डो में चलाया गया विशेष सफाई अभियान।

टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश एवं जिलाधिकारी नवनीत पांडे व प्रशासक एसडीएम आकाश जोशी के मार्गदर्शन तथा अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नगर के सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें आमजनमानस को अपने घर के आसपास व नगर में स्वच्छता बनाये रखने हेतु जागरूक किया गया। इसके साथ ही नगर के सभी वार्डो में टीमों का गठन किया गया।

नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड नं 1 में प्रकाश नेगी, संजय, सुधीर, सन्नो देवी, गीता, बुद्धी, वार्ड 2 में शकुन सक्सेना, मीरा देवी, शिवा, सूरज, वार्ड 3 में सुनील कुमार, अर्जुन सिंह, सुरेश कुमार, वार्ड 4 में राम रतन, प्रमोद, छत्रपाल, कपिल, हर्षवर्धन, वार्ड 5 में बसंत राज चन्द, हीरालाल, राकेश कुमार, सोमपाल, कमलेश, वार्ड 6 में उर्मिला देवी, विशाल, राजो देवी, बित्रा देवी, वार्ड न 7 में विशाल बाबू, राजेन्द्र, संतोष देवी, सीमा देवी, चन्दन, वार्ड 8 में मधुसूदन, ऋतिक, सोनू, अमित, रामदास, शक्ति, शिवा, अर्जुन, वार्ड नंबर 9 में पूरन लाल शाह, उर्मिला देवी, शंकर, मोन्टी, वार्ड 10 में कु0 प्रिया बिष्ट, आदर्श, राजेश रत्नाकर, सुरेश, पूर्णानन्द पाण्डेय, वार्ड 11 में राकेश, सौरभ, कुषमा देवी ने अपने-अपने समस्त नोडल कर्मियों के साथ प्रतिभाग किया, एवं अपने अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी नें बताया कल 16 सितम्बर को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भी विशेष अभियान चलाने के साथ ही नगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Breaking News

You cannot copy content of this page