मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बनबसा में नशे के विरुद्ध दौड़ का किया गया आयोजन, सीएम कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान को किया सम्मानित।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बनबसा में नशे के विरुद्ध दौड़ का किया गया आयोजन, सीएम कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान को किया सम्मानित।

बनबसा (चम्पावत)। सोमवार को बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को सफल बनाये जाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पचपखरिया से लेकर मीना बाजार तक दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बालक बालिकाओं, महिलाओं पूर्व सैनिको, युवाओ के अलावा तमाम पार्टी कार्यकर्ताओ नें हिस्सा लिया। सभी नें इस अवसर पर नशा मुक्त उत्तराखंड का संकल्प लिया। इस अवसर पर बनबसा में सीएम कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान को सम्मानित किया गया।

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को बनबसा के पचपखरिया से मीना बाजार तक दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश,जिला और स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ नें प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए सभी नें एक दूसरे को बधाई दी। इसके पश्चात मीना बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओ नें एक सभा को भी सम्बोधित कर सीएम की लम्बी उम्र की कामना की।

 

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विकास शर्मा, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान, जीवन सिंह नेगी, शशांक पांडे, रूचि धस्माना, मोहनराम आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, दीप चंद्र पाठक, कमलेश भट्ट, शशांक गोयल, जतिन देयोपा, हरीश भट्ट, अमजद हुसैन, के भानीचंद, सरोज चंद संजय अग्रवाल, बलबीर प्रजापति के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page