माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के जन्मदिन के अवसर पर समिति द्वारा एक पौधा धरती माँ के नाम लगाकर दी गयी शुभकामनायें, बच्चों को किया गया पुरुस्कृत।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के जन्मदिन के अवसर पर समिति द्वारा एक पौधा धरती माँ के नाम लगाकर दी गयी शुभकामनायें, बच्चों को किया गया पुरुस्कृत।

टनकपुर (चम्पावत ) मंगलवार को माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा धरती माँ के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समिति के बाल कलाकारों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष दीपा देवी ने उनके जन्मदिन पर समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा हमारी समिति द्वारा किसी भी पदाधिकारी या सदस्य के परिवार मे कोई भी शुभ कार्य होने पर पौध रोपण का संकल्प लिया गया हैं। जिसको पूरा किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा वर्षों से वो अपने परिवार मे धार्मिक अनुष्ठान, सालगिरह, जन्मोत्सव, नामकरण, विवाह आदि के अवसर पर पौध रोपित कर धरती माँ का आशीर्वाद लेती आयी हैं। उन्होंने समिति की टीम से भी इस पुनीत कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ किये जाने की अपील की, ताकि पर्यावरण सहेजने की दिशा मे कार्य हों सके।

इस दौरान उनके जीवन साथी मनोज कुमार के अलावा महेश कुमार, बद्रीराम,मनीष मेहरा, पहलाद राम, सुंदर रावत, भुवन राम, विवेक कुमार, सूरज आर्य, अवनीश कुमार, शेरी राम, सरितादेवी, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, सुनीता देवी, शम्मी कोहली, राधा चौहान,महक, यामिनी, यश, वंशिका, गीतांजलि, , दिया, प्रतिज्ञा, विवान, भूमि, आनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page