सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का रक्षा बंधन के अवसर पर बनबसा और धुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम, चम्पावत में तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन।

खबर शेयर करें -

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का रक्षा बंधन के अवसर पर बनबसा और धुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम, चम्पावत में तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जनपद चंपावत के धुरा व बनबसा मंडल में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय चंपावत में जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल मेहरा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी गण, मातृशक्ति व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि दिनांक 18 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री का जनपद चंपावत में रक्षाबंधन मिलन एवं भोज कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके द्वारा बताया गया कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा विगत वर्ष की भांति रक्षाबंधन कार्यक्रम जनपद चंपावत की बहनों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। धुरा मंडल के अमोडी और मंडल बनबसा में इस बार रक्षाबंधन के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

उन्होंनें सभी जनपद वासियों से निवेदन किया कि माननीय मुख्यमंत्री के रक्षाबंधन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

बैठक में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा अमजद हुसैन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा श्रीमती सुनीता मुरारी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती भावना सेठी, भावना खर्कवाल, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, जेष्ठ प्रमुख मोनिका बोरा, जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, मंडल अध्यक्ष धूरा अमोडी नवीन भट्ट, मणिप्रभा तिवारी, गंगा खाती सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page