टनकपुर के सैलानीगोठ नई बस्ती के निकट शारदा नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया तैरता मचा हड़कंप, शव की नहीं हुई शिनाख्त।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के सैलानीगोठ नई बस्ती के निकट शारदा नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया तैरता मचा हड़कंप, शव की नहीं हुई शिनाख्त

टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार को सैलानीगोठ नई बस्ती के निकट शारदा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जो काफ़ी पुराना प्रतीत हो रहा था। शव लगभग पंद्रह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस नें शव की शिनाख्त के लिए तमाम प्रयास किये, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस नें शव अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चेरी में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सैलानीगोठ नई बस्ती के निकट शारदा नदी में शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस नें घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरो की मदद से शव का रेस्क्यू कर अपने कब्जे में लेकर उपजिला चिकित्सालय की मोर्चेरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि शव की पहचान कराने के तमाम प्रयास किये गये, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। उन्होंनें बताया शव लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का है। जो लगभग 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। अज्ञात शव मिलने की सूचना से नजदीकी सीमावर्ती थानों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंनें कहा 72 घंटो तक शव शिनाख्त के लिए मोर्चेरी में रखा जाएगा।

Breaking News

You cannot copy content of this page