टनकपुर के किरोड़ा नाला दुर्घटना में मृतको के परिजनों को जिलाधिकारी नें दिए आर्थिक सहायता के चेक, घटना पर जताया दुःख ।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के किरोड़ा नाला दुर्घटना में मृतको के परिजनों को जिलाधिकारी नें दिए आर्थिक सहायता के चेक, घटना पर जताया दुःख

टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे नें अस्पताल पहुंचकर मैक्स दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जाना। उन्होंनें परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए घटना पर दुःख व्यक्त किया। जिलाधिकारी नें घटना स्थल सें लेकर अस्पताल तक समूचे मामले की जानकारी ली। वहीं शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे उन्होंनें प्रशासन की ओर से मृतको के परिजनों को चार चार लाख रूपये के चेक बतौर आर्थिक सहायता के सौपे। उन्होंनें दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के लिए एसडीएम आकाश जोशी को जाँच अधिकारी नियुक्त किया। वहीं शाम को पुलिस कप्तान अजय गणपति नें भी टनकपुर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को किरोड़ा नाला दुर्घटना में 14 वर्षीय बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह मझोला पकड़िया खटीमा जिला उधमसिंहनगर एवं 25 वर्षीय सोनी पुत्री मक्खन सिंह ग्राम रघुलिया पोलीगंज खटीमा जिला ऊधमसिंहनगर की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं 17 वर्षीय पवनदीप कौर पुत्री गुरमीत, 15 वर्षीय अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत निवासी ग्राम हरदुजिया, खटीमा, जिला उधम सिंह नगर, 05 वर्षीय सीमा पुत्री सुखविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया खटीमा उधम सिंह नगर, 20 वर्षीय चालक उवेश, पुत्र खुरशीद निवासी वार्ड-03 वर्मा लाईन टनकपुर, 12 वर्षीय गीता कठैत पुत्री अमर सिंह, निवासी खेतखेड़ा टनकपुर और 58 वर्षीय चंद्र सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम ज्ञानखेड़ा टनकपुर जिला चम्पावत घायल हो गये। वहीं आठ वर्षीय मंगल सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह की तलाश जारी है।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, तहसीलदार जगदीश गिरी, नायब तहसीलदार आशीष गुसांईं सहित राजस्व विभाग के 10 कार्मिक मौके पर उपस्थित रहे । SDRF के 16 जवान, सिविल पुलिस के 10 जवान, अग्निशमन विभाग 13 जवानों द्वारा राहत बचाव कार्य किया गया। इसके अलावा अपरान्ह पहुँचे पुलिस कप्तान अजय गणपति नें भी घटना स्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Breaking News

You cannot copy content of this page