नगर पंचायत बनबसा के पर्यावरण मित्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया आगाज, मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान।
बनबसा (चम्पावत)। रविवार से बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रो ने मांगे पूरी न होने से नाराज होकर आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने कहा ज़ब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। पर्यावरण मित्रो ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया नगर पंचायत बनबसा में कार्यरत पर्यावरण मित्रों द्वारा अपनी लंबित मांगों के निराकरण न होने के चलते नगर पंचायत प्रांगण में अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की गई। मांगे पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किये जाने का उन्होंने ऐलान किया है। इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महामंत्री अमन कुमार, प्रचार मंत्री राजाराम,संगठन मंत्री ओमपाल, महेंद्र पाल, नन्हेंलाल, विजयपाल, राजपाल, सुनील सोनी, सोनू, लक्ष्मी अर्जुन निखिल अमरपाल राजन नीरज मिथिलेश नीलम रजनी कमलेश सानू एवं सभी पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।