टनकपुर के ग्राम पंचायत बस्तिया में वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम को लेकर वन विभाग द्वारा वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में किया गया गोष्ठी का आयोजन।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के ग्राम पंचायत बस्तिया में वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम को लेकर वन विभाग द्वारा वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में किया गया गोष्ठी का आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को टनकपुर के ग्राम पंचायत बस्तिया में वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम व मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण व प्रबंधन की समन्वयक कार्यशाला को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन विभाग शारदा रेंज के वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी के नेतृत्व एवं प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तिया स्वास्तिक भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आशय की जानकारी वन विभाग से सोमवार को प्राप्त हुई।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ शालिनी जोशी एवं वन क्षेत्राधिकारी शारदा पूरन चंद्र जोशी के दिशा निर्देशन पर ग्राम पंचायत बस्तिया में वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम तथा मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण व प्रबंधन की समन्वयक कार्यशाला के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वन्य जीव के व्यवहार, उनके बदलते परिवेश तथा आए दिन बदलते हुए मानव वन्य जीव संघर्ष व वनाग्नि के बारे मे जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य स्वास्तिक भट्ट, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, देव सिंह राणा, गिरीश सिंह, नरेंद्र सिंह राणा, वन आरक्षी निकिता गैरोला, ज्योति पंत, माया विष्ट, योगेश जोशी के अलावा विक्रम चंद, इंदर सिंह चिलवाल, बलदेव, दिनेश सिंह विष्ट और जगदीश सिंह विष्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page