पत्नी को प्रताड़ित कर कथित रूप से आत्महत्या को उकसाने वाले पति को पुलिस नें किया गिरफ्तार, पत्नी नें नदी में कूद कर की थीं आत्महत्या।
पंचेश्वर (चम्पावत)। थाना कोतवाली पंचेश्वर में 12 अप्रैल 2025 को मृतका के भाई नें कोतवाली में अपने जीजा के खिलाफ तहरीर सौपी। जिसमें उसने बहनोई द्वारा उसकी बहन के साथ आये दिन मारपीट व गाली गलौच कर परेशान किए जाने, एवं बहनोई के व्यवहार से तंग आकर बहन द्वारा नदी में कूद कर आत्महत्या कर लिए जानें की की शिकायत की गयीं थीं। पुलिस नें तथ्यों की जाँच कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस आशय की जानकारी मीडिया को जारी प्रेस रिलीज से प्राप्त हुई।
प्रेस रिलीज से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान अजय गणपति के निर्देश पर आरोपितो को गिरफ्तार किये जाने का अभियान जारी है। जिसके तहत पुलिस टीम नें पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित कर उकसाने के आरोपी 59 वर्षीय जोगा राम पुत्र स्व0 कालू राम निवासी ग्राम कलोटा, पीपलखान, थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चंपावत को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमा धारा 108, 115(2), 352 BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया।
अभियोग की विवेचना उ0नि0 पिंकी धामी थाना पंचेश्वर द्वारा संपादित की जा रही है। अभियोग में विवेचना कार्य व अन्य साक्ष्य संकलन जारी है।