असमाजिक तत्वों से परेशान शारदा घाट टनकपुर की महिलाओं ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सौंपा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

असमाजिक तत्वों से परेशान शारदा घाट टनकपुर की महिलाओं ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सौंपा ज्ञापन।

टनकपुर (चम्पावत)। असमाजिक तत्वों और नशेड़ियों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर शारदा घाट टनकपुर की महिलाओं ने बुधवार को लगभग दो बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएम कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान को सौंपा, जिसमे उन्होंने बस्ती में पुलिस गश्त लगाए जाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में महिलाओं ने कहा शारदा घाट में बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाए गए तटबंध नशेड़ियों का अड्डा बन गए है। शाम होते ही तमाम असमाजिक तत्व नशे में धुत्त होकर रात भर हंगामा करते है। जिस कारण आस पास रहने वालो का जीना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा घाट के नजदीक बनी एनएचपीसी की सेफ्टी वाल के नजदीक अवैध शराब बेचे जाने का धंधा जमकर फल फूल रहा है। जिस कारण शाम होते ही घर की बहु बेटियों को घर में ही कैद होने पर विवश होना पड़ रहा है, असमाजिक तत्वों की अभद्रता के चलते महिलाओं का घूमना फिरना भी दूभर हो गया है। उन्होंने शारदा घाट बस्ती में सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त लगाए जाने की मांग की है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान ने बताया महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को शारदा घाट में गश्त लगाने को कहा गया है। जिस पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान रुचि वर्मा, बीनू देवी, अंजली सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page