सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बनबसा के डिग्री कॉलेज में जनता दरबार लगा कर एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियो नें जनता की समस्याओं का किया समाधान।

खबर शेयर करें -

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बनबसा के डिग्री कॉलेज में जनता दरबार लगा कर एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियो नें जनता की समस्याओं का किया समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राकेश चंद नें की, जिसमे तमाम विभागीय अधिकारियो नें जनता की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

उल्लेखनीय है कि सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किये गये है। जिसके तहत अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओ का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

एसडीएम आकाश जोशी नें बताया मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनकी विधानसभा क्षेत्र में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रमों का रोस्टर के हिसाब से आयोजन किया जा रहा है, जिसमे स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान किये जाने के सम्पूर्ण प्रयास किये जा रहे है। इसी अभियान के तहत आज डिग्री कॉलेज में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय स्तर की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान किया गया। उन्होंनें कहा बड़े स्तर की समस्याओ को शासन स्तर पर प्रेषित किया जा रहा है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, तहसीलदार जगदीश गिरी, एसडीओ विद्युत मयंक भट्ट के अलावा तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page