टनकपुर पहुँचे युवा कल्याण अधिकारी, अध्यक्ष दीपा देवी की अगुवाई में पर्यटक आवास गृह परिसर में लगाया “एक पौधा माँ के नाम” पीआरडी जवानो का जाना हाल।

खबर शेयर करें -

टनकपुर पहुँचे युवा कल्याण अधिकारी, अध्यक्ष दीपा देवी की अगुवाई में पर्यटक आवास गृह परिसर में लगाया “एक पौधा माँ के नाम” पीआरडी जवानो का जाना हाल।

टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार को युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल टनकपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंनें पर्यटक आवास गृह में पीआरडी जवानों से मुलाक़ात कर उनका हाल जाना, और उनकी समस्याओ के सम्बन्ध में जानकारी ली। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार नें उनका स्वागत किया, वहीं पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी की अगुवाई में उन्होंनें पौधा भी रोपा।

 

अध्यक्ष दीपा देवी नें बताया आज युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल का टनकपुर पहुंचने पर टीआरसी में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंनें “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौध रोपित किया। उन्होंनें परिसर में फैली हरियाली को लेकर ख़ुशी का इजहार किया। उन्होंनें पीआरडी जवानों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना। जवानो नें उनका तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, इंदु नगन्याल, मधु विष्ट, मनोज भट्ट, प्रताप सिंह, सशंत नगन्याल, टीआरसी मैनेजर मनोज कुमार, पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी, हीरा गिरी, रमेश जोशी, लक्ष्मण जोशी, बद्री राम, महेश आर्या, अवनीश, बसंत कुमार, मुकेश पांडे और महक मौजूद रहीं।

Breaking News

You cannot copy content of this page